रूह को छू जाए ‘‘वाहेगुरु बोल के…‘‘ के शबद

181

धर्मशाला, 12 नवंबर। गुरु नानक जयंती के पावन मौके पर आई एल्बम ‘‘वाहेगुरु बोल के…‘‘ के बोल रूह को छू जाते हैं। हिमाचल की बेटी और गायिका व कलाकार प्रिया शक्तावत की मधुर वाणी में निकले शबद सीधे-सीधे दिल की गहराईयों में उतर जाते हैं।
Sheryl Music ने गुरुपर्व पर 10 नवंबर को एल्बम ‘वाहेगुरु बोल के…‘ जारी किया। जिसको देखते ही देखते ही 4,28,935 श्रद्धालुओं ने अपने दिल में आत्मसात किया। प्रिया की एल्बम के दो दिन में लाखों व्यू ये दर्शाता है कि प्रिया शक्तावत केवल हिन्दी ही नहीं पंजाबी श्रद्धालुओं के दिलों पर भी राज करती हैं।
कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाली प्रिया के कई हिमाचली भजन व गाने भी रिलीज हो चुके हैं। जिन्हें लाखों व्यू मिले हैं।
वाहेगुरु बोल के… निर्देशक मनीष चौहान, लेखक रवि चोपड़ा और संगीतज्ञ शिवा चोपड़ा हैं। इसको एडिट मणि चौधरी, मेकअप सन्नी दुबे व कोमल, पब्लिसिटी डिजाइन जी. ढिल्लन व मिक्स एंड मास्टर अंकित डी सिंह ने किया है।

#Waheguru_Bol_Ke

#Sheryl_Music

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here