केशवपुरम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राधाष्टमी महोत्सव

16

नई दिल्ली, 13 सितंबर। केशवपुरम में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ राधाष्टमी महोत्सव मनया गया। महोत्सव का आयोजन मंगल मूर्ति निष्काम सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित मंगल मूर्ति भगवद् गीता सेवा मंडल द्वारा किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक राजेंद्र भार्गव के अनुसार श्री राधाष्टमी महोत्सव एवं श्री हरिनाम भजन संकीर्तन का आयोजन बड़ी धूमधाम से सी-4 स्थित अटल वाटिका, शहीद भगत सिंह पार्क (डेसू पार्क) में शाम 5 बजे से किया गया।


विशेष अतिथि गुरुदेव एवं गुरु मां एवं इस्कॉन सोसायटी के संचालक (पथ सारथी) अमृता केलि और क्रतु दास अधिकारी ने आयोजन में आए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के मधुर भजनों पर भक्तजन झूमते नजर आए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों की नृत्य प्रस्तृतियों ने सभी का मनमोह लिया।


राजेंद्र भार्गव के अनुसार महोत्सव में निगम पार्षद योगेश वर्मा, पूर्व निगम पार्षद विकास गोयल और उनकी माताजी भी विशेष रूप से पहुंचे। महोत्सव के सफल आयोजन में आयोजन में रवि मल्होत्रा, आरके गुलाटी और ईश अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। भंडारे का आयोजन हरे कृष्णा परिवार द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here