विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 से

39

शिमला, 12 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभागीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से 19 अक्टूबर तक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से आरंभ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवा और हिमाचल प्रदेश वन सेवा, हिमाचल में कार्यरत अन्य सभी राजपत्रित एवं पात्र अराजपत्रित अधिकारी (अधीक्षक वर्ग-2 और वरिष्ठ सहायक) तकनीकी व गैर तकनीकी, आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी और कराधान निरीक्षक, परिवहन विभाग के अधिकारी व पात्र कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी व पात्र कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियंता अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता, राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए विभागीय परीक्षाएं 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
पेपर नंबर एक ‘वित्तीय प्रशासन’ में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस परीक्षा का आयोजन बोर्ड द्वारा मंडी और धर्मशाला केंद्रों में भी किया जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here