सलूणी हत्याकांडः जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

363

शिमला, 15 जून। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के सलूणी में हुई घटना के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज यहां सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल एवं अभिषेक त्रिवेदी, आईजी संतोष पटियाल और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी बैठक में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here