
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे हुआ। दोनों युवक जागरण से वापस अपने घर आ रहे थे। हादसे का पता आज सुबह उस वक्त लगा, जब स्थानीय पंचायत प्रधान चमन चंदेल सड़क से जा रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे पैरापिट टूटा देखा। इसके साथ ही मौके पर गाड़ी की नंबर प्लेट और गाड़ी का अन्य टूटा हुआ सामान भी बिखरा पड़ा था दिखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घुमारवीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस की छानबीन में एक वाहन और इसमें सवार आशीष राणा (30) पुत्र जय सिंह निवासी मल्यावर और राजेश कुमार (25) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव मल्यावर के सतलुज में गिरने की बात पुख्ता हो गई। यह भी पता चला है कि दोनों युवक नजदीक के गांव में जागरण में गए थे, जो घर नहीं पहुंचे थे। घरवाले उनकी तलाश कर रहे थे कि उन्हें सतलुज में एक वाहन गिरने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने मौके पर सर्च अभियान चलाया और दोपहर तक सतलुज नदी में गिरी गाड़ी को ढूंढ लिया गया। एनडीआरएफ, गोताखोर और अग्निशमन विभाग की टीम युवकों की तलाश कर रही हैं, मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया है। वहीं घटनास्थल से पुलिस को एक युवक का मोबाइल और आधार कार्ड मिला है।