शिमलाः इस बार महिला बनेगी मेयर!

655

शिमला, 4 मई। नगर निगम शिमला चुनाव में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। नगर निगम के कुल 34 वार्डों में 20 वार्डों में महिलाओं ने जीत हासिल की है। इनमें 14 विजयी महिलाएं कांग्रेस व 6 भाजपा से हैं। इसी के साथ ही इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है इस बार भी नगर निगम की मेयर के पद पर किसी महिला पार्षद के ही काबिज होने की पूरी संभावना बनी हुई है।
कांग्रेस की महिला विजयी उम्मीदवारों में कैथू वार्ड से कांता, अनाडेल से ऊर्मिला, टूटू से मोनिका, मज्याठ से अनिता, कच्ची घाटी से किरण, टूटी कंडी से ऊना, नाभा से सिम्मी नंदा, राम बाजार से सुष्मा कुठियाला, लोअर बाजार से उमंग बंगा, बैनमोर से शीनम कटारिया, संजौली से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी, मल्याणा से शांता वर्मा, विकास नगर से रचना भारद्वाज शामिल है। इसी तरह से भाजपा के लिए भराड़ी से मीना चौहान, रुलदू भट्टा से सरोज ठाकुर, अप्पर ढली से कमलेश मेहता, कसुंपटी से रचना झीना, पटयोग से आशा शर्मा व न्यू शिमला से निशा ठाकुर ने जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here