रारंग में सात दिवसीय बज्र गुरू मंत्र का अखंड जाप शुरू

47
  • देवता पाथोरो डोम्बर की उपस्थिति में छोगोन रिन्पोछे के प्रवचन

रिकांगपिओ, 13 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के धार्मिक स्थल गांव रारंग में आज से सात दिवसीय बज्र गुरु मंत्र का जाप का शुरू हुआ। जाप 19 सितंबर तक चलेगा। टाशी छोएलिंग बौद्ध मठ में ईष्ट देवता पाथोरो डोम्बर की उपस्थिति में छोगोन रिन्पोछे तेनजिन छोएकी ज्ञाछो ने प्रवचन दिए।
किन्नौर के सभी स्थानों से लामा एवं जोमो के साथ-साथ अन्य सैंकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सात दिन तक चलने वाले इस बज्र गुरु मंत्र के अखंड जाप के दौरान प्रकृति की रक्षा, लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, पुण्य की प्राप्ति और शांति प्रदान करने के लिए छोगोन रिन्पोछे मार्गदर्शन कर रहे हैं। मंत्र जाप के पहले दिन गाह रिन्पोछे भी उपस्थित थे। इसका आयोजन बज्र गुरु सेवा कमेटी एवं रारंग के सर्व ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here