गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार 26 को

69
file photo source: social media

नई दिल्ली, 23 सितंबर। सिख गुरू श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश उत्सव पर केशवपुरम में 26 अक्टूबर को कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। ब्लॉक सी-3 में स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में कीर्तन दरबार का आयोजन शाम 6.30 से बजे से होगा।
कीर्तन दरबार का आरंभ शाम 6.30 बजे पाठ से होगा। रहिरास साहिब (भाई बख्शीस सिंह) 7 बजे तक पाठ करेंगे। इसके बाद 7 से रात्रि 10.30 बजे तक कीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान 7.45 तक गुरमत संगीत केंद्र के विद्यार्थी भाई मोहन सिंह, 8.30 बजे तक भाई कोमल सिंह ‘निरवैर‘, 9.30 बजे तक भाई बलबीर सिंह ‘चंडीगढ़ वाले‘ और 10.30 बजे तक भाई मेहताब सिंह ‘जालंधर वाले‘ कीर्तन करेंगे। कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here