लोगों के बीच ‘एक देश एक कानून’ पर जागरूकता फैलाती दिल्ली पहुंची पदयात्रा

794

नई दिल्ली, 28 मार्च। एक देश एक कानून पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाती हुई इंदौर से निकली पदयात्रा आज दिल्ली पहुंची। पदयात्रा प्रधानमंत्री निवास पर जाकर संपन्न होगी। वहां पर ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिक संहिता कानून को जल्द से जल्द लागू करवाने की मांग की जाएगी।

इस पदयात्रा का नेतृत्व सतना निवासी युवा समाजसेवी पंकज सिंह ठाकुर कर रहे हैं। वह अपने युवा साथियों के साथ 11 मार्च को इंदौर से पदयात्रा पर निकले थे। पदयात्रा के दौरान पंकज सिंह ने अपने साथियों के साथ जगह-जगह लोगों को विशेषकर युवाओं को एक देश एक कानून के फायदे बताए।
पंकज सिंह ने कहा कि देशहित में आज एक देश एक कानून की बहुत जरूरत है। सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में जगह-जगह लोगों को जागरूक किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here