नई दिल्ली, 27 नवंबर। केशवपुरम में श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशाल आयोजन 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा। इसका आयोजन श्री ब्राहमण सभा बी-4 केशवपुरम में किया जा रहा है। माहेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित इस कलश यात्रा की मुख्य यजमान गीता माहेश्वरी थीं।