कांग्रेस ने केजरीवाल को क्यों कहा लालची और कपटी?

10

नई दिल्ली, 18 सितंबर। कांग्रेस ने आज यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर उनपर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को लालची और कपटी तक कह दिया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीशंकर गुप्ता यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने पर अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने दिल्ली के लिए उनका इस्तीफा राहत की सांस बताया। दिल्ली के पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने कांग्रेस हाईकमान का भी शुक्रिया अदा किया कि पार्टी ने हरियाणा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव लडने के लिए समझौता नहीं किया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री हरण युसूफ भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here