पूर्वी बलदेव पार्क में ठेके के पास सड़क पर धुत पड़ा मिला व्यक्ति, लोगों में रोष

774

नई दिल्ली, 15 दिसंबर। शराब के ठेके के खिलाफ पूर्वी बलदेव पार्क में आज भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान शराब के ठेके के पास नशे में धुत एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा नजर आया। जिससे स्थानीय निवासियों का आक्रोश और बढ़ गया।
शराब के ठेके के खिलाफ जारी धरने के 19वें दिन आज भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से दिल्ली में जगह-जगह खोले जा रहे ठेकों को बंद करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट चौधरी ब्रह्म प्रकाश, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कृष्णा नगर मनु नारायण खुल्बे, परवीन चौधरी, राजेन्द्र अरोड़ा और सुरिंदर सरीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुचे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here