बलदेव पार्क में शराब के ठेके के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

842

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। दिल्ली के पूर्वी बलदेव पार्क में शराब के ठेके के खिलाफ चल रहे आरडब्ल्यूए के प्रदर्शन में आज कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना प्रदर्शन 18 दिन से बी-1, ईस्ट बलदेव पार्क, पखाना रोड़ पर चल रहा है।

प्रदर्शन स्थल पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट चौधरी ब्रह्मप्रकाश, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कृष्णा नगर मनु नारायण खुल्बे, परवीन चौधरी, राजेंद्र अरोड़ा और सुरिंदर सरीन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शराब के ठेके को खोलने के केजरीवाल सरकार के निर्णय के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here