संत कबीर जयंती की शुभकामना दी

147

शिमला, 21 जून। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की शुभकामना दी हैं।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर की जीवन शैली और समाज के हर वर्ग के प्रति दयालुता का भाव आज भी हमारे लिए पथ-प्रदर्शक हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संत कबीर की कविताओं, दर्शनशास्त्र से भाईचारे और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here