शांति व मंगल कामना को लेकर बज्र गुरू मंत्र से गूंजा रारंग

21
रिकांगपिओ, 19 सितंबर। पृथ्वी पर शांति और लोगों की मंगल कामना के लिए किन्नौर जिले के रारंग में सात दिवसीय बज्र गुरू मंत्र जाप संपन्न हुआ। 13 सिंतबर से बृहस्पतिवार तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लामा-जोमो और स्थानीय लोगों ने सर्व प्राणियों के जीवन में सफलता पाने के लिए मंगल कामना की।

ब्रज गुरू मंत्र जाप आज स्थानीय ईष्ट देवता पाथोरो डोम्बर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। टाशी छोएलिंग बौद्ध मठ में इष्ट देवता पाथोरो डोम्बर की उपस्थिति में छोगोन रिन्पोछे तेनजिन छोएकी ज्ञाछो ने यहां आए भक्तों और बौद्ध के अनुयाइयों को अपने प्रवचनों से भक्ति के रस में डुबो दिया। बज्र गुरू मंत्र जाप के दौरान प्रकृति की रक्षा, लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, पुण्य की प्राप्ति और शांति प्रदान करने के लिए छोगोन रिन्पोछे ने सभी का मार्गदर्शन किया। इसका आयोजन बज्र गुरु सेवा कमेटी एवं रारंग के सर्व ग्रामीणों द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here