भाजपा ने केशवपुरम में लगाया वोटर कार्ड कैंप

126

नई दिल्ली, 11 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने आज केशवपुरम में वोटर कार्ड शिविर लगाया। इसका आयोजन पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपाल ने किया था। शिविर का आयोजन कल भी किया जाएगा।
शिविर में कई स्थानीय मतदाता अपने वोटर आई कार्ड की त्रुटियों को ठीक करने के लिए पहुंचे। शिविर में नए मतदाता भी अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पहुंचे।


स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता गौरव बत्रा के अनुसार पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल खुद भी इस शिविर में उपस्थित थे और वोटर आई कार्ड के संदर्भ में लोगों की मदद कर रहे थे। शिविर का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि कल शुक्रवार को भी शिविर का आयोजन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here