चेयरमैन पद संभालते ही ‘आप’ पर बरसे योगेश वर्मा, कहा- सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे

53
  • आप ने 20 महीने तक नहीं बनने दी वार्ड कमेटी और स्थायी समिति
  • आप के पार्षद भी काम नहीं होने से परेशान

नई दिल्ली, 5 सितंबर। केशव पुरम जोन का चेयरमैन पद संभालते ही योगेश वर्मा आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे। योगेश वर्मा ने कहा कि इस बार भाजपा अपनी पूरी ताकत लगाकर सत्ता की भूखी आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंकेंगे।
भाजपा के निगम पार्षद योगेश वर्मा ने आज केशव पुरम में केशव पुरम जोन के चेयरमैन का पदभार संभाला। वर्मा इस पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। वर्मा के साथ ही भाजपा के ही पार्षद सुशील जोंटी ने डिप्टी चेयरमैन का पदभार संभाला। संगम पार्क के निगम पार्षद सुशील जोंटी भी निर्विरोध चुने गए हैं। वर्मा और जोंटी ने पदभार संभालाने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
वर्मा ने आरोप लगाया कि आप ने 20 महीने तक वार्ड कमेटी और स्थायी समिति नहीं बनने दी। आप की वजह से लोगों की समस्याओं का हल नहीं हो पाया। विकास कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य ना होने से आज आप के पार्षद भी परेशान हैं।
वर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली की सत्ता से बाहर करने का पूरा प्रयास करेगी।


एडवोकेट योगेश वर्मा और सुशील जोंटी के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। समर्थकों ने वर्मा और जोंटी को पटके और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नव जन शक्ति संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक खुल्बे संगठन के सदस्य पूजा गांधी, रोहित भाटिया व सुरेंद्र खन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुए और चेयरमैन योगेश वर्मा को अपनी शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here