‘विधायक गुप्ता के प्रयासों से वजीरपुर विस जल संकट से मुक्त’

166

नई दिल्ली, 27 जून। विधायक राजेश गुप्ता के अथक प्रयासों से वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र जल संकट से मुक्त है। विधायक गुप्ता क्षेत्र की समस्याओं को जानने के लिए लगातार सक्रिय हैं। ये कहना है आम आदमी पार्टी वजीरपुर विधानसभा के अध्यक्ष अमित गुप्ता का।
अमित ने आज कहा कि जब देश के कई राज्यों एवं दिल्ली इस समय गंभीर जल संकट में है, ऐसे में भी दिल्ली की एक विधानसभा है जहां इसका असर नहीं है। वह और कोई नहीं हमारी वजीरपुर विधानसभा है। इसका कारण यहां के आम आदमी पार्टी के लोकप्रिय विधायक राजेश गुप्ता हैं। जिनकी दूरदृष्टि व अथक प्रयासों ने यहां के निवासियों को गंभीर जल संकट का सामना नहीं करने दिया।
अमित ने कहा कि जब लगभग पूरा देश गंभीर जल संकट से जूझ रहा है, ऐसे समय में इस विधानसभा में आने वाले इलाकों केशवपुरम, अशोक विहार, वजीरपुर गांव आदि में लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने माना कि वजीरपुर विधानसभा में कभी-कभी जल की कमी अवश्य हुई है, जिसका कारण हैदरपुर प्लांट से कम पानी की आपूर्ति रही। मगर इसकी वजह से कभी संकट पैदा नहीं हुआ। केशवपुरम के लोगों को जरूरत के अनुसार पानी समय पर मिल रहा है। सुबह-शाम पानी की सप्लाई की जाती है जिससे कि लोग अपनी जरूरत अनुसार पानी भर सके।
उन्होंने बताया कि विधायक राजेश गुप्ता ने अपनी दूरदर्शी नीतियों के तहत समय रहते क्षेत्र में जगह-जगह पर पानी के नए चैंबर और लाइनें डलवा दी थी। अमित
ने बताया कि विधायक राजेश गुप्ता क्षेत्र की समस्याओं पर लगातार नजर बनाए रखते हैं। वे क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन से निरंतर संपर्क में रहते हैं, ताकि क्षेत्र की समस्याएं उन तक सही समय पर पहुंचे। जिससे वे समय रहते उनका समाधान करवा सकें।
अमित ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जल संकट के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा दिल्ली में आम जन की हितकारी आम आदमी पार्टी की सरकार को देख नहीं पा रही है। वह लगातार आम आदमी की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करती रहती है। दिल्ली की सत्ता आम आदमी को सौंपने की सजा भाजपा यहां के निवासियों को तरह तरह की साजिशें रच कर दे रही है। उसमें से एक तरीका भाजपा की हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी भी रोकना है। अमित ने कहा कि हमारी सरकार आम आदमी के हितों की सुरक्षा के लिए भाजपा की जनविरोधी साजिशों का डटकर मुकाबला कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here