जल संकट के लिए राज्यों के साथ-साथ केंद्र भी जिम्मेदार: खुल्बे

499

नई दिल्ली, 19 जून। नव जनशक्ति संगठन के अध्यक्ष दीपक खुल्बे ने कहा कि दिल्ली और देश के अंदर जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से जनता काफी परेशान है। जल संकट को देखते हुए केवल राज्य सरकारों को दोष देना ठीक नहीं है, इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की भी बनती है क्योंकि जनता ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों को ही चुना है। इसलिए दोनों सरकारों की जिम्मेदारी बनती है कि जनता को जल संकट से जल्दी से जल्दी उबरा जाए और उन्हें जरूरत अनुसार पानी उपलब्ध करवाया जाए ना कि एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर परेशान करना सही नहीं है।

खुल्बे ने कहा कि जल संकट पर आज जिस तरीके की राजनीति हो रही है यह बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। आज जनता के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। केंद्र सरकार को इस तरीके की राजनीति न करके समस्या का समाधान राज्य सरकारों के साथ मिलकर जल्द से जल्द निकालना चाहिए, ताकि जनता को जल संकट की वजह से हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते जल संकट का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। जल ही जीवन है सबको पता है मगर फिर भी इसके ऊपर जिस तरीके की राजनीति हो रही है, पिछले कई दशकों में ऐसा नहीं देखा गया। इससे पहले भी कई बार जल संकट उत्पन्न हुआ मगर सरकारों ने उस पर राजनीति न करके उसका समाधान निकाला नाकि आपस में एक दूसरे के ऊपर आरोपों की बौछार की गई। अब भी राज्य और केंद्र सरकार को चाहिए कि एक-दूसरे के ऊपर राजनीतिक दबाव बनाने की जगह समस्या का समाधान जल्द किया जाए। खुल्बे ने कहा कि लोगों को जरूरत अनुसार जल उपलब्ध करवाया जाए, क्योंकि जल ही जीवन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here