सी-4 के आरडब्ल्यूए कार्यालय में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

86

नई दिल्ली, 12 अगस्त। केशवपुरम के सी-4 ब्लॉक में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसका आयोजन आरडब्ल्यूए कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।
नव जन शक्ति संगठन के अध्यक्ष दीपक खुल्बे ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन सी-4 ब्लॉक के प्रधान रवि मल्होत्रा एवं साथियों द्वारा किया जाएगा। इसमें विधायक राजेश गुप्ता, निगम पार्षद योगेश वर्मा, पूर्व विधायक व पूर्व निगम पार्षद, सभी पार्टियों के स्थानीय नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
खुल्बे ने बताया कि ओपी मल्होत्रा मार्ग पर होने वाले इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here