धर्मपुर सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया

641

शिमला, 7 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन जिले के धर्मपुर में आज सुबह हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार एवं हादसे के प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की कामना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस असहनीय दुःख को सहन करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here