मुख्यमंत्री और नड्डा ने ब्रजेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की

958

धर्मशाला, 23 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ‘श्री ब्रजेश्वरी मंदिर’ में शीश नवाया तथा पूजा-अर्चना की।
विशेष ओलंपिक भारत की अध्यक्ष एवं जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन, विधायक विशाल नैहरिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here