अशोक विहार में निकली भव्य कलश यात्रा

943

नई दिल्ली, 27 फरवरी। अशोक विहार झूले लाल मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन 26 फरवरी से 4 मार्च तक होगा। कथा आचार्य प्रदीप मणि महाराज के द्वारा की जाएगी। कथा की आयोजक वीना असीजा हैं।
कथा के आयोजन से पहले 501 महिला श्रद्धालुओं ने कलश के साथ यात्रा निकाली। भव्य कलश यात्रा श्री राम मंदिर से बैंडबाजो के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई और श्री झूले लाल मंदिर तक गई। कलश यात्रा में विशिष्ट अथिति भजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया, पूर्व विधायक डॉ महेंद्र नागपाल, निगम पार्षद योगेश वर्मा, निगम पार्षद मंजू खंडेलवाल, भजपा दिल्ली प्रदेश पूर्व मंत्री राज सिंह चौहान, समाज सेवी ओम प्रकाश गोयनका, महावीर मित्तल, भरत वतवानी, सुनील मल्होत्रा, शशि इसर, अरविंद लाकड़ा, सुरेंदर खन्ना और पुनीत असीजा समेत स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here